सोनभद्र

CAA कानून को लेकर अफवाह फैलाने वालों की खैर नही– पंकज पांडेय (प्रभारी निरीक्षक बीजपुर)

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) केंद्र सरकार द्वारा सोमवार को नागरिकता संसोधन कानून के लागू होने की अधिसूचना जारी करने के बाद पूरे देश मे पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है जिसको लेकर प्रशासन द्वारा जगह जगह फ्लैग मार्च कर लोगो को किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की जा रही है।
बीजपुर थाना क्षेत्र में भी मंगलवार को
नागरिकता संसोधन कानून,लोकसभा चुनाव व आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी के जवानों ने फ्लैग मार्च किया।क्षेत्र के बखरिहवाँ,चेतवां, सेवकामोड ,बीजपुर पुनर्वास, बाजार,एनटीपीसी स्वागत गेट तक पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने फ्लैग मार्च कर लोगो मे सुरक्षा का अहसास दिलाया तथा आमजन से संवाद कर किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने व शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने कहा कि सीएए कानून को लेकर यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया या अन्य किसी भी माध्यम से किसी प्रकार की अफवाह फैलाएगा या शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करेगा तो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App