सोनभद्र

बाइक चोरो पर चला राजेश सिंह का डंडा आधा दर्जन बाइक के साथ 4 शातिर चोर गिरफ्तार

अनपरा/सोनभद्र बाइक चोरो पर चला राजेश सिंह का डंडा आधा दर्जन बाइक के साथ 4 शातिर चोर गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा जनपद में वाहन चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल निर्देशन मे अनपरा एसएचओ राजेश सिंह के मार्गदर्शन मे गठित अनपरा पुलिस को मुखबिर की सूचना पर चोरी की गाड़ियों को मध्य प्रदेश बेचने ले जाते समय दुल्लापाथर मध्य प्रदेश बार्डर के पास से दो चोरी की बाइक सहित आरोपी दीपू रावत पुत्र ददुन्ना रावत निवासी सरकारी स्कूल के पास कौआनाला अनपरा,आकाश सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी बिछड़ी अनपरा,करन पुत्र जवाहर लाल निवासी सिनेमा रोड अनपरा, रविशंकर पुत्र रामधनी गुप्ता निवासी कौआनाला अनपरा को गिरफ्तार किया गया आरोपी ने बताया कि काफी दिनो से भिन्न भिन्न स्थानो से वाहनो की चोरी करते थे चोरी किये गाड़ियों को मध्य प्रदेश ले जाकर उसका नंबर प्लेट आदि बदलकर बेच देते थे पूछताछ के दौरान 3 बाइक पहले की चोरी की हुई जिसे छुपा कर बिछड़ी बस्ती एकान्त में रखे थे पुलिस को ले जाकर बरामद कराया गया उपरोक्त बरामद बाइक मे वाहन स HF DELUXE का रजि न UP 64 AC 0341 ककरी से चोरी गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 56/ 24 धारा 379 भादवि व वाहन स HONDA SHINE वाहन स UP64 S4771 परासी से चोरी गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 57/24 आईपीसी की धारा 379 का अभियोग पूर्व में पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तगण उपरोक्त के कब्जे से कुल पाच अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई तथा अभियुक्त दीपू रावत उपरोक्त के कब्जे से एक नाजायज चाकू भी बरामद हुआ है इसके संबंध में थाना अनपरा में मुकदमा अपराध संख्या 58/2024 धारा 379,411, 413,414, 419,420,467,468,471 भादवि व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त को रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय सोनभद्र रवाना किया गया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1 संजय सिंह रेनुसागर चौकी इंचार्ज
2 हे का विश्वम्भर राय
3 का अजीत यादव
4 हे का श्रवण प्रजापति
5 का शशांक मिश्रा
6 का सुनील

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App