सोनभद्र

गया को 56 रनों से हराकर गाजीपुर ने जीता फाइनल मुकाबला

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर।स्थानीय खेल मैदान में चल रही अंतरराज्जीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गाजीपुर ने गया को 56 रनों से हराकर अपने नाम किया।टॉस जीतकर गया ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।इस दौरान बल्लेबाजी करते हुए गाजीपुर की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 210 रन बनाए।गाजीपुर की ओर से विश्वजीत ने 56 गेंद पर 122 रन बनाए, सचिन ने 23 गेंद पर 33 रन बनाकर 210 रनों का लक्ष्य दिया।गया की ओर से दयानंद ने 30 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि पीके राहुल ने 27 रन देखकर दो विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया की टीम 16 ओवरों में ही 154 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।गया की ओर से आदित्य ने 22 गेंद पर 46

रन, रोहित ने 13 गेंद पर 20 रनों की पारी खेली।गाजीपुर की ओर से आयुष ने तीन विकेट लिया, जबकि अरबाज, अमित व विश्वजीत ने दो-दो विकेट चटकाए।इस तरह गाजीपुर ने 56 रनों से गया को फाइनल में हराकर जीत दर्ज की।अंपायर की भूमिका शमशाद और अजय अग्रहरि ने निभाई फाइनल मुकाबले के बाद विजेता टीम को 31 हजार रुपए की धनराशि व शील्ड दिया गया।इस मौके पर सोनाबच्चा अग्रहरी, लालता प्रसाद जायसवाल, अनिल सिंह, डॉ0 एच0पी0, सिंह,सुषमा सिंह,नंदलाल गोड़, अवनी सिंह, जैफ खान, हरी सिंह,सुजीत अग्रहरि कमेटी के अध्यक्ष रंजीत जायसवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार