सोनभद्र

चेन्नई महा सम्मेलन (सम्मिट-9) में सोनभद्र के चार  सामाजिक बदलाव के हीरो सम्मानित। 

तीन दिवसीय चेन्नई सम्मिट में शामिल प्रतिभागियों का हुआ घर वापसी
सम्मिट-9 (महासम्मेलन) में 19 राज्यों के 275 सामाजिक कार्यकर्ता व विशेषज्ञ शामिल रहे।
म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम के सामुहिक विकास कार्यक्रम की ओर से कुल 24 प्रतिभागी पिछले दिनों चेन्नई में आयोजित महा सम्मेलन में प्रतिभाग किया। अब सभी लोग वापस लौट रहे है। इस दौरान महा सम्मेलन में अहिरबुडवा के ग्राम प्रधान सत्यनारायण को केरल समृध्दि यात्रा के बाद अपने गांव में जंगल संरक्षण, स्वास्थ्य केन्द्र संचालन, खेल मैदान बनवाने व पंचायत के नियमित बैठक के लिए, खैराडीह स्कूल के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र बरनवाल को वंचित समुदाय के बच्चों की उपस्थित बढा़ने व गुणवत्ता के विज्ञान किट तथा पुस्तकालय का सही उपयोग करने पर, पड़रच महिला समूह अनिता देवी को महिला समूह को रोजगार से जोड़ने, बाल विवाह रोकने के लिए, घघरी के कुंजल प्रसाद को अगरिया समुदाय को मुख्य धारा में जोड़ने, वार्डसभा सक्रियकर सामुदायिक भवन का मरम्मत करवाना, समिति बनाकर जंगल संरक्षण करने लिए सामाजिक बदलाव के हीरो के रूप में स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत सशक्तिकरण आओ खोजे अपनी सरकार व नशामुक्ति अभियान पर नुक्कड़ नाटक टीम की प्रस्तुति सम्मिट 9 (महासम्मेलन) का मुख्य आकर्षण रहा। सभी ने खूब सराहा और कहा कि आज यह सबसे प्रासंगिक है। टीम को भी बदलाव के हीरो के रूप में सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों ने महाबलीपुरम के एतिहासिक स्थल व हिन्द महासागर का दर्शन कर आनन्द लिए। इस सम्मेलन में आश्रम कार्यक्षेत्र से प्रोग्राम कोआर्डिनेटर देवनाथ भाई, शिवनारायण भाई, सुरेश कुमार, अमरजीत वर्मा, रमेश भाई, रामवृक्ष, रामलोचन, जवाहर, देवरूप, रामलोचन, सविता देवी, अमृतलाल, शिवनारायण खरवार, अंजु, विनोद, लवकुश, ताराचंद्र, आदेश, सुरज आदि चेन्नई सम्मिट के मुख्य प्रतिभागी रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App