सोनभद्र

छलांग प्रोजेक्ट अंतर्गत चल रहे दो दिवसीय टीचर ट्रेनिंग का हुआ समापन

प्रशिक्षण में बताए गए बातो को सभी शिक्षक बच्चो तक पहुंचाए – विश्वजीत कुमार(बीईओ)

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर अंतर्गत देवरी स्थित बीआरसी के ट्रेनिंग हाल में कश्यप दिव्य ज्योति सेवा सोसायटी द्वारा ईएलएमएस और पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से चल रहे प्रोजेक्ट छलांग को लेकर म्योरपुर ब्लॉक के शिक्षकों का दो दिवसीय ट्रेनिंग का शनिवार को समापन हो गया। समापन के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार को प्रोजेक्ट मैनेजर विकाश शर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।अपने संबोधन में श्री कुमार बी कहा की प्रशिक्षण में सीखी गई सभी चीजों को अपने अपने विद्यालय के प्रत्येक बच्चो तक पहुंचाए और उनका प्रतिभाग सुनिश्चित कराएं तभी यह प्रशिक्षण सफल होगा।कार्यक्रम के समापन के दौरान प्रशिक्षण में आए विकास खंड के सभी 35 विद्यालय के स्कूल के नोडल

टीचर और पीटीआई टीचर को खंड शिक्षा अधिकारी के हाथो प्रमाण पत्र और ईएलएमएस स्पोर्ट संस्था द्वारा दिए गए निःशुल्क स्पोर्ट कीट का वितरण किया गया।इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर विकाश शर्मा,फील्ड कोऑर्डिनेटर बाबू लाल शर्मा,अभिषेक कुमार,मनीष,ऋतु,विभिन्न विद्यालय से आए हुए शिक्षक आनंद यादव, उमा अग्रवाल रश्मि सिंह,संयोगिता, दिलीप कुमार,सुनीता वर्मा समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार