सोनभद्र

म्योरपुर के बिहारी घाट पर बनेगा 25 लाख की लागत से शमशान घाट

ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान ने निर्माण कार्य का किया उद्घाटन,

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक के कस्बा स्थित जटखैरा नाला के बिहारी घाट पर शमशान घाट के निर्माण के लिए ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड और ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल ने परंपरानुसार हवन पूजन कर निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि 25लाख रुपए की लागत से घाट के निर्माण से कस्बा सहित आसपास के गावो के लोगो को दाह संस्कार की सुविधा मिल सकेगी।कहा कि दुःखद बात तब होती है जब बरसात में किसी का निधन हो जाता है तो बहुत दिक्कत होती थी।घाट के निर्माण से परेशानी कम होगी। उन्होंने निर्माण कार्य के कार्यदाई संस्था और सचिव से कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए।कोई शिकायत नही आनी चाहिए।ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल के प्रयास से भूमि का चयन कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। मौके पर गणेश जायसवाल, पवन सिंह,सुधीर कुमार, दीपक कुमार,अमित रावत,आयुषी जायसवाल,अंकित जायसवाल, सुजीत सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार