सोनभद्र

यूजीसी नेट की परीक्षा पास कर म्योरपुर की बेटी बनी असिस्टेंट प्रोफेसर

यूजीसी नेट की परीक्षा में 190 अंक हासिल कर किया म्योरपुर का नाम रौशन

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर- यूनिवरसिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी नेट )2023 की परीक्षा में 190 अंक हासिल कर म्योरपुर की बेटी ने अपने गांव का नाम रौशन किया है।यूजीसी नेट की परीक्षा पास कर असिस्टेंट प्रोफेसर बनी म्योरपुर की बेटी श्वेता कुमारी पुत्री सोनाबच्चा अग्रहरी को बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।म्योरपुर निवासी सोनाबच्चा अग्रहरी अपनी बेटी की सफलता पर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।पिता सोनाबच्चा अग्रहरी ने बताया कि उनकी बेटी ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा म्योरपुर बिड़ला विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज से प्राप्त किया इसके बाद बीए, बीएड, एमए ,एमएड की डिग्री बीएचयू वाराणसी से प्राप्त किया।इसके बाद वाराणसी में ही रहकर यूजीसी नेट की तैयारी कर रही थी और तीसरे अटेम्प में सफलता प्राप्त किया है।उन्होंने बताया कि बचपन से ही उसकी पढ़ाई में काफी रुचि थी और पढ़ाई के बदौलत ही वह आज असिस्टेंट प्रोफेसर बनी है।पूरा परिवार उसकी सफलता से अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार