सोनभद्र

विंडमगंज रेलवे स्टेशन पर सवारी गाड़ियों का ठहराव के लिये ज्ञापन दिया गया

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज रेलवे स्टेशन पर सवारी गाड़ियों का ठहराव के लिये ज्ञापन दिया गया। झारखंड उत्तर प्रदेश के बार्डर पर स्थित विंडमगंज रेलवे स्टेशन पर सवारी गाड़ियों का ठहराव नहीं होने पर आक्रोशित ग्रामीण जनता ने आगामी 10 जनवरी रेल रोको आंदोलन को मूर्त रूप देने के लिए गांव में गति देने के साथ-साथ आज झारखंड राज्य के भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही के निवास पर कई समिति के लोगों में मिलकर ठहराव हेतु ज्ञापन दिया।

बार्डर पर स्थित रेलवे स्टेशन से थाना क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गांव व कोन थाना क्षेत्र के एक दर्जन गांवों समेत झारखंड राज्य के गढ़वा जिला अंतर्गत नगर ऊंटरी थाना के एक दर्जन गांव से हजारों ग्रामीणों को यात्रा करने के लिए सरल, सुविधाजनक, किफायती ट्रेन की यात्रा ग्रामीण अंचल के लोग चिकित्सा, शिक्षा व व्यापार जब सवारी गाड़ी रुकती थी तो कर लिया करते थे। परंतु कोरोना काल के समय में सवारी गाड़ियों का परिचालन बंद कर दिया गया था। जब सरकार के द्वारा कोरोना जैसी बीमारी पर काबू पा लिया गया तो सवारी गाड़ियों का परिचालक शुरू कर दिया गया, लेकिन इस मार्ग पर चलने वाली सवारी गाड़ी सिंगरौली पटना एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस काठहराव नहीं किया गया। जिसके कारण ग्रामीणों को यात्रा के लिए भारी भरकम पैसा खर्च करने के बाद बसों का सहारा लेकर यात्रा करना पड़ रहा है। उक्त सवारी ट्रेनों का ठहराव पुनः करने के लिए बीते 1 वर्षों से लगातार स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा रेल के उच्च अधिकारियों समेत रेल राज्य मंत्री, विधायक, सांसद, राज्यसभा सांसद, भाजपा जिला अध्यक्ष से मिलकर कई बार उक्त ट्रेनों की ठहराव करने के लिए ज्ञापन दिया गया परंतु आज तक ट्रेन का ठहराव नहीं हुआ जिसे लेकर बीते 13 दिसंबर को एक दिवसीय सांकेतिक धरना भी रेलवे स्टेशन पर सैकड़ो की तादात में ग्रामीणों ने देकर मौके पर मौजूद रेलवे के सीटीआई मन्नू राम को ज्ञापन दिया कि आगामी 9 जनवरी तक ट्रेन का ठहराव नहीं हुआ तो 10 जनवरी को रेल रोको आंदोलन हजारों की संख्या में ग्रामीण करेंगे। आंदोलन को मूर्त रूप देने के लिए प्रतिदिन रेल रोको संघर्ष समिति के लोग गांव गांव जाकर समर्थन में भाग लेने के लिए सहमति ले रहे हैं इसके बाबत आज झारखंड राज्य के भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही को भी रेल रोको संघर्ष समिति के अगुआ रमेश चंद्र एडवोकेट, अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा गढ़वा झारखंड के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम, युवक मंगल दल के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश रावत,बुटबेढवा ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता ने डाल्टनगंज में उनके आवास पर मिलकर सवारी ट्रेनों की ठहराव हेतु एक मांग पत्र दिया गया। जिस पर विधायक भानु प्रताप शाही ने प्रतिनिधियों को यह अस्वस्थ किया कि आपकी मांग जायज है मैं रेल मंत्री को पत्र के माध्यम से उक्त ट्रेनों की ठहराव के लिए आवश्यक बात करूंगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार