सोनभद्र

यज्ञ की रक्षा के लिए विश्वामित्र ने दशरथ से मांगे राम व लक्ष्मण

चोपन/सोनभद्र( गुड्डू मिश्रा)

चोपन। ग्राम पंचायत सिंदुरिया में चल रहे रामलीला के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान कलाकारों ने मंचन के माध्यम से दिखाया की वन में ऋषि मुनियों के हवन यज्ञ में बाधा उत्पन्न करने पर ऋषि विश्वामित्र ने असुरों के नाश के लिए राजा दशरथ से प्रभु श्री राम व लक्ष्मण को मांगा। राम व लक्ष्मण द्वारा असुरों का वध करने आदि लीला का मनोरम मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। इस दौरान रामलीला मैदान में सैंकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे।रामलीला महोत्सव के तहत स्थानीय कलाकारों ने सोमवार की रात को आयोजित लीला में ऋषि विश्वामित्र का राजा दशरथ के महल में पहुंचना, यज्ञ की रक्षा के लिए राजा दशरथ के दो पुत्र राम व लक्ष्मण को मांगकर ले जाना आदि लीला का मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। राजा दशरथ व ऋषि विश्वामित्र के संवाद सुनकर लोग भाव विभोर हो गए। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुरेश पांडेय, हनुमान प्रसाद पाण्डेय, राम-जानकी पाण्डेय, रामनरायण पाण्डेय, विद्याशंकर पाण्डेय, प्रेम शंकर पांडेय, विरेन्द्र पाण्डेय, विजयशंकर पांडेय, अशोक पांडेय, विशाल पाण्डेय इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App