सोनभद्र

पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर नन्हे मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मनमोहा

बीजपुर/सोनभद्र (रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी रिहंद परियोजना परिसर स्थित कल्याण केंद्र सभागार में पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती सोमवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनटीपीसी संजय असोटी महाप्रबंधक ओएंडएम एवं विशिष्ट अतिथियो संग दीप प्रज्वलित कर किया।तत्पश्चात मालवीय मिशन के अध्यक्ष अंकुर खरे द्वारा स्वागत संबोधन तथा मालवीय मिशन के गतिविधियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।इस अवसर पर मालवीय मिशन द्वारा संचालित विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा समूह नृत्य,नाटक बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ एवम देश भक्ति गीत ,नृत्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोहलिया।कार्य क्रम से पूर्व पंडित महामना मदन मोहन मालवीय जी के जीवन चरित्र के व्यक्तित्व तथा कृतत्व पर वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुति देने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डीडी सिन्हा, एस एस प्रधान,संजय श्रीवास्तव, महाप्रबधकगण,शिव प्रसाद,संजय,ऋषिकांत,मोतीलाल,संजीव खेड़ा,महिला मंडल की पदाधिकारियों समेत विद्यालय के बच्चे अभीभावक,शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रही। कार्य क्रम का सफल संचालन श्रीराम यादव एडवोकेट ने किया वही समापन योगेश त्रिपाठी द्वारा आगत अतिथियों का आभार प्रकट कर किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार