सोनभद्र

रिवर रैचिंग कार्यक्रम के तहत चेयरमैन ने सोन नदी में छोड़ी मछलियां

रोहू, कतला, मृगल मछलियों के समृद्धि के लिए किया गया यह कार्यक्रम

चोपन/सोनभद्र( गुड्डू मिश्रा)

चोपन। स्थानीय सोन नदी के तट पर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत एक विशेष गतिविधि शुरू की गई थी। जिससे सोन नदी में मछली उत्पादन को विस्तार, गहराई, विविधता व पानी का उपयोग करके बढ़ाया जा सके। जिसे देखते हुये बुधवार को सोन नदी में रिवर रैंचिग कार्यक्रम का मत्स्य विभाग की ओर से आयोजन किया गया। जहां नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने कार्यकर्ताओं के साथ एक लाख दस हजार मछलियों को गंगा में प्रवाहित किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा रिवर रैंचिंग का कार्य किया जा रहा है। सोन नदी में जो उनकी अपनी प्रजातियां हैं रोहू, कतला, मृगल की जातियां कम हो रही हैं। उनकी समृद्धि के लिए यह कार्यक्रम किया गया है। इससे नदी की सफाई भी होती है और

मछुवारों की आय भी होता है। प्रदेश महासचिव दयाशंकर निषाद व जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद ने कार्यक्रम में मौजूद मछुआरों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सोन नदी की जैव विविधता को बनाए रखने एवं मछुआरों के बेहतर जीविकोपार्जन को उचित दिशा देना हैं। कार्यक्रम में नगर के रहने वाले लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रदेश सचिव संतोष साहनी, डॉ विजय साहनी, मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक पारस सिंह, फूलचंद चौधरी, राकेश ओझा, सुनील सिंह, नीतीश निषाद, जयप्रकाश साहनी, प्रदीप साहनी, मुनेश निषाद, छोटेलाल साहनी, अशोक निषाद, रामभजन निषाद, जितेंद्र बैसवार इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार