सोनभद्र

क्षेत्राधिकारी दुद्धी की अध्यक्षता मे ग्राम प्रधानों की मीटिंग हुई

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक सभागार में गुरुवार को सी ओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल के अध्यक्षता में विकास विभाग,पुलिस और प्रधानों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया।जिसमे ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर मंत्रणा की गई।सी ओ ने बैठक में बताया कि राज्य सरकार मिशन त्रिनेत्र के तहत सभी पंचायतों में कम से कम तीन से चार या बड़ी ग्राम पंचायतों में क्षेत्रफल के अनुसार सीसी टीवी कैमरा लगवाने का निर्णय लिया है ।कैमरा लगाने से अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाना संभव होगा। उन्होंने प्रधानों का आह्वान किया कि वे मिशन त्रिनेत्र को सफल बनाएं और ग्राम पंचायतों को अपराध मुक्त बनाने में अपना सहयोग दे।एडीओ पंचायत काशीराम ठाकुर ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त से धन उपलब्ध होगा और आबादी तथा क्षेत्रफल के अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे। बैठक में ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड, प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान, प्रेम चंद यादव, दिनेश जायसवाल,सीता राम, रामदयाल,जगत प्रसाद,जगनारायन।रामचंद्र,अनामिका,मनोज कुमार, जमुना प्रसाद, सहित अन्य प्रधान उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार