सोनभद्र

वोटर चेतना महाअभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

चोपन /सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा)

चोपन। चोपन मंडल की महत्वपूर्ण बैठक चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के अध्यक्षता में श्याम लाज में संपन्न हुई बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम गान से हुआ । बैठक में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि जिला कोषाध्यक्ष राकेश मेहता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के बैठक का मुख्य विषय वोटर चेतना महाअभियान आगामी लोकसभा चुनाव में विजय दिलाने का प्रमुख माध्यम है जिसे सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र में पुरी जिम्मेदारी से लग कर पुरा करना है । बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में मण्डल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अशोक मौर्य ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी पार्टी संगठन को चुनाव में विजय उसके मतदाता दिलवाते हैं। हम सभी को इस अभियान में 1जनवरी 2024 को 18 वर्ष पुरा करने वाले सभी मतदाताओं का नाम प्रारूप 6 मे व अवैध रूप से सूची मे नाम को प्रारुप 7 में भरकर नाम कटवाने का काम बड़े पैमाने पर करना है ।बैठक समापन से पूर्व इसी हफ्ते हुए जुगैल के बूथ अध्यक्ष की हत्या पर आत्मा की शांति हेतु सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश अग्रहरी, प्रदीप अग्रवाल ,डा सुरेन्द्र मौर्य, दिव्यविकाश सिंह बिट्टू , सत्यप्रकाश तिवारी, घनश्याम चौधरी, सोनी रावत, दुलारी देवी, धर्मेन्द्र जायसवाल ,मनीष तिवारी, संदीप पाण्डेय, सत्यदेव पाण्डेय, धर्मेश जैन, कामेश्वर विश्वकर्मा, हिमांशु आर्य, प्रदीप गिरी, रामकुमार सोनी, मनोज सोलंकी, विजय साहनी, विकाश सिंह छोटकु इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री विकास चौबे ने किया ।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान