सोनभद्र

गाजे – बाजे के साथ निकली अमृत कलश यात्रा

ब्लॉक मुख्यालय पर एकत्रित किया गया कलश

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर- बुधवार को मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा निकाली गई ।म्योरपुर ब्लॉक के 72 ग्राम पंचायतो से ग्राम प्रधान ,ग्राम पंचायत अधिकारी,ग्राम रोजगार सेवक व ग्रामीणों द्वारा गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा का म्योरपुर ब्लाक के खण्ड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह व एडीओ पंचायत काशीराम ठाकुर ने स्वागत किया और अमृत कलश को अपने हाथों से मुख्यालय पर सुरक्षित रखवाया गया।

बुधवार को म्योरपुर पंचायत भवन से ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़,ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल ,गणेश जायसवाल व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गाजे बाजे के साथ ब्लॉक मुख्यालय तक कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा का स्वागत करते हुए खण्ड विकास अधिकारी द्वारा अमृत कलश को सुरक्षित रखवाया गया।ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है।17 तारीख

को कलश यात्रा निकालकर अमृत कलश को जिला मुख्यालय ले जाया जाएगा।इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार,भाजपा नेता दीपक सिंह,सुजीत सिंह,सुधीर कुमार,ग्राम प्रधान जगनारायण,रामदयाल प्रजापति,सुरेंद्र चन्द्रवँशी, जितेंद्र अग्रहरि,संतलाल सहित ग्राम रोजगार सेवक,पंचायत सहायक व ग्रामीण मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान