सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

पन्नूगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

नौगढ़ थाना क्षेत्र के बजरडीहा गांव की एक महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को हो गई।
घटना के बाबत पता चला कि भगवंती यादव उम्र लगभग 45 वर्ष पत्नी शंकर यादव निवासी बजरडीहा थाना चकरघट्टा चंदौली सोमवार को रामगढ़ आई थी। वह दो पतियों के साथ रहती थी और उसका आना-जाना लगा रहता था सोमवार को मोहन यादव जो वन विभाग रामगढ़ में फॉरेस्ट गार्ड है और मृतिका भगवती यादव का दूसरा पति है रामगढ़ पावर हाउस के पास किराए के घर मे रहता है मृतिका घर रामगढ़ दूसरे पति के पास आई थी। सोमवार को दिन में लगभग 11 बजे के आसपास उसकी तबीयत बिगड़ गई मोहन यादव उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा इलाज हेतु ले गया जहां इलाज के बाद स्थिति गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया वहां भी हालत में सुधार न होता देख वापस रामगढ़ आ रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई सूचना पर पन्नूगंज पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पन्नूगंज एसएचओ केदारनाथ मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी ।
वहीं मृतका के पुत्र वीरेंद्र ने मां के संदिग्ध परिस्थिति में मौत संबंधी पुलिस को लिखित तहरीर दिया है

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App