सोनभद्र

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल जी का हुआ भव्य अभिनंदन

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर विकास खंड के कस्बा स्थित बिरला विद्या मंदिर इंटर कालेज परिसर में मंगलवार को बीजेपी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नंदलाल का अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन पर जोर दार स्वागत किया और उम्मीद जताई की पार्टी को जिले में उच्च मुकाम तक ले जाते हुए कार्यकर्ताओं का हौसल बढ़ाएंगे ।उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की सभी कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान होगा।कार्यकर्ता ही

संगठन और पार्टी के रीढ़ है। इसके पूर्व उन्होंने बनवासी सेवा आश्रम परिसर में प्रेम भाई और रागिनी बहन के प्रेरणा स्थल पर पहुंच पुष्प अर्पित कर नमन किया और दो मिनट का मौन रख उनके कार्यों और कर्मो का स्मरण किया।साथ ही बैठक कर आश्रम के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा की प्रेम भाई ने दक्षिणांचल में शिक्षा, स्वास्थ्य,जमीन समस्या का हल और लोगो के आर्थिक,सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए जो काम किया उसके लिए यह क्षेत्र

युगों तक उनका ऋणी रहेगा। कहा की आज हम खुद भी उन्ही के विद्यालय से पढ़ कर इस मुकाम तक पहुंचे है। इसे हजारों युवा रोजगार और अन्य कार्यों में जुड़े उनका विकास हुआ कई लोग उच्च पदो पर काम किए और कर रहे है।मौके पर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड,मोहर लाल खरवार, दीपक सिंह ,सोनाबच्चा अग्रहरी,सुजीत सिंह, गणेश जायसवाल,जितेंद्र चंद्रवंशी,आशीष अग्रहरि, रामेश्वर राय,मनोज सिंह, राम चरण जायसवाल, प्रेमचंद ,दिलीप पांडेय, इशिका पांडेय, अवधेश जौहरी,आनंद चौरसिया ,अमरकेश सिंह अमित रावत, सहित भाजपा के कई शीर्ष व जोझारु कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार