सोनभद्र

भक्ति भाव के साथ अनंत चतुर्दशी की पूजा हुई संपन्न

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को भक्तिभाव के साथ अनंत चतुर्दशी की पूजा की गई. मां काली मंदिर व रामलीला फंड में श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान की पूजा की. अपने परिवार की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की. अनंत चर्तुदशी व्रत प्रतिवर्ष भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के दिन किया जाता है. हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार अनंत चतुर्दशी पर व्रत रखकर श्रीहरि भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. जिससे जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और सुख-शांति की प्राप्ति होती है.
पुरोहितों ने यजमान को पूजा-अर्चना संपन्न कराया. विधि विधान के साथ पूजा करते हुए सभी के लिए प्रार्थना की गयी. श्रीहरि विष्णु भगवान की पूजा भक्ति भाव के साथ की गई. पुरोहितों द्वारा श्रद्धालुओं को अनंत चतुर्दशी की कथा सुनाई गयी. इसके बाद 14 गांठ वाला रक्षा सूत्र बांधा गया.अनंत चतुर्दशी की पूजा को लेकर श्रद्धालु सुबह से ही तैयारी में जुटे रहे. स्नान, ध्यान के उपरांत स्वच्छ वस्त्र धारण कर पूजा में शामिल हुये। पूरे परिवार के साथ लोगों ने भगवान अनंत चतुर्दशी की पूजा किया। परिवार की सुख, शांति और समृद्धि के लिये प्रार्थना किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
Download App