सोनभद्र

अकीदत के साथ मक्का मुनउवरा की झांकी व जूलूस निकालकर मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) चोपन नगर के जामा मस्जिद से सलल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में मक्का मुनउवरा की सुन्दर झांकी व झण्डा जूलूस को लेकर सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम बन्धुओं ने वाराणसी – शक्तिनगर मुख्यमार्ग से होते हुए चोपन बैरियर होते हुए प्रीत नगर तत्पश्चात बकरिदिया इस्लामिया स्कूल पर जूलूस को ले जाकर सभा कर दूरूद पढ़ा गया।वहीं मुस्लिम बन्धुओं ने अपने अपने घरों व मुहल्लो को दुल्हन की तरह सजा दिया था। प्रभारी निरीक्षक विश्व नाथ प्रताप सिंह मय फोर्स सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चाक चौबंद नजर आये। देर शाम को जामा मस्जिद में नबी की शान में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम रखा गया था जिसमें बाहर से औलमा इकराम तशरीफ़ लाये जहां खुशुशी खिताब खुशुशि तकरीर करने के लिए हजरते अल्लामा इख्लाख अहमद किब्ला बरकाती बनारस से तशरीफ़ लाये ,शायरे इस्लाम फुजैल अहमद किब्ला सलखन से तसरीफ लाये । वही हजरते इख्लाख अहमद किब्ला ने नबी की शान मे मनकबत के नजराने अकीदत पेश किये वही अन्त मे जामा मस्जिद के पेश इमाम सद्दाम हुसैन कादरी ने बाहर से आये हुये मेहमानो का ईस्तकबाल किया व अन्त मे सभी मुस्लिम बन्धुओं ने अल्लाह की बारगाह मे रो – रोकर मुल्क की सलामती के लिए दुआएं मांगी वही मस्जिद में लंगर का प्रोग्राम रखा गया था। मस्जिद को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस अवसर पर चेयरमैन उस्मान अली, जामा मस्जिद के सदर हाजी शरफराज अहमद, सेक्रेटरी महफूज आरिफ , ईदु भाई, एजाज अंसारी, साकिब खान,रिजवान अहमद, सरफराज अहमद ,नजमुद्दीन इदरीसी,सभासद सलीम कुरैशी, नाजिम खान,सर्फुद्दिन,चिराग अली, के साथ ही भारी संख्या में मुस्लिम बन्धु मौजूद रहे।वही कार्यक्रम का संचालन हाफ़िज़ व कारी परवेज साहब किब्ला ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित गया ने भदोही को हराकर जीता 22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सोनभद्र जिलाधिकारी का हुआ तबादला ईमानदार छवि के चर्चित गौड़ नये जिलाधिकारी बने संदीप मिश्रा के बोल स्मार्ट मीटर ऐजुकेटेड जेबकतरो की स्कीम है जनता के लिये सोनभद्र मे तेज धूप एवं लू के कारण सभी स्कूल (कक्षा 1 से 8) का संचालन प्रातः 7:30 बजे से 12:00 बजे तक...
Download App