सोनभद्र

बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख

पन्नूगंज /सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

रामगढ़ चतरा क्षेत्र के पन्नूगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पडरी कला निवासी जय श्री पासवान पुत्र स्वर्गीय बहादुर की गृहस्थी में सुबह लगभग 6 बजे कच्चा के बने घर में लगे बिजली के तार में शर्ट सर्किट होने से घर में आग लग गई ।आग के कारण घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गया। रोज की भांति कल भी सभी परिवार के सदस्य सुबह उठकर घर के काम में अपना हाथ बटा रहे थे। अचानक बिजली के तार में शार्ट सर्किट हुआ और घर मे रखा गृहस्थी का सामान जलने लगा । जिससे गृहस्थी का पूरा सामान जैसे कपडा, बिस्तर, बेड,

आलमारी,बक्सा,टीबी,मोबाइल आभूषण, घर मे रखे खाने के लिए अनाज ,15000 रुपए नगद जलकर खाक हो गया। शोर मचाने और आग की जलती लपट देखकर ग्रामीणों मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन तब तक घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। बताते हैं कि आग इतनी भयंकर थी कि कोई समान नहीं बच पाया । जयश्री एक गरीब परिवार से आते हैं। जयश्री के दो लड़के और पत्नी मेहनत मजदूरी करके अपने व अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी उन्हें भी नहीं मालूम। हमने शोर-शराबा किया। गांव वाले आस पास के लोग जुटे और बुझाने के लिए बहुत प्रयास किया लेकिन आग जब तक बुझती तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इनके खाने पीने के लिए कुछ भी घर में सामान नहीं बचा। आगलगी की घटना की सूचना 112 डायल पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर घटना स्थल का जायजा लिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दे दिया गया है।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
Download App