सोनभद्र

संविधान में बालक और किशोरों को शिक्षा का अधिकार

लोकतंत्र का मतलब जनता के लिए जनता द्वारा चुनी हुई सरकार

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक के कस्बा स्थित बिरला विद्या मंदिर इंटर कालेज परिसर में शनिवार को संविधान के मूल तत्वों और लोकतंत्र में जनता का अधिकार और कर्तव्य को लेकर परिचर्चा का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य दया शंकर विश्वकर्मा के अध्यक्षता में आयोजित की गई। परिचर्चा में मुख्य वक्ता महाराष्ट्र के वर्धा जिले के किसान आंदोलन से जुड़े और प्रख्यात गांधी विचारक और चिंतक अविनाश काकडे ने कहा कि संविधान में सभी 6 से 14 वर्ष के बचो को शिक्षा का अधिकार है।कहा कि इसमें सभी जाति धर्म अमीर गरीब को 18 वर्ष होने पर मतदान का अधिकार है।लोक तंत्र का

मतलब जनता के लिए जनता द्वारा चुनी हुई सरकार जो हमे मूलभूत आवश्यकताओं को मुहैया कराते हुए आर्थिक, सामाजिक,शैक्षणिक विकास में सहायता करे। साथ ही हमे सविधान में प्रदत्त अधिकारों के साथ नागरिक कर्तव्य का भी बोध होना चाहिए।कहा की जितना अधिकार पुरुषो को है वही अधिकार महिलाओ को भी मिला है।कहा कि हमारा देश सभी धर्मो जातियों को एक समान जीवन जीने का अधिकार देता है।भेतभाव का समाज निर्माण करना चाहिए जिससे समाज में कटुता ना रहे और सभी लोग प्रेम से जीवन जी सके। प्रधानाचार्य श्री विश्वकर्मा ने कहा कि छात्र जीवन बहुत ही बहुमूल्य होता है हमे क्या बनना है यह किशोर उम्र में तय करना शुरू करना चाहिए।मौके पर शुभा प्रेम ,विमल सिंह,संतोष दयाल,शिव नारायण यादव,सहित विद्यालय के छात्र व शिक्षक उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता
Download App