सोनभद्र

पन्नूगंज एसएचओ केदारनाथ मौर्य के नेतृत्व मे कोटास में लगाया ग्राम जन चौपाल

पन्नूगंज सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

जनपद के थाना पन्नूगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटास में शुक्रवार को ग्राम प्रधान श्यामनरायन चौहान के अध्यक्षता में आयोजित ग्राम जन चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं सरकार की योजनाओं को विस्तार से जानकारी दी गई चौपाल में मुख्य रूप से पन्नूगंज उपनिरीक्षक राम ज्ञान सिंह यादव ने कोटास में शासन की मंशा अनुसार गांव में जन चौपाल का आयोजन किया गया है इस दौरान जनता के हितों को देखते हुए ग्राम पंचायत में ही समस्याओं का समाधान के लिए ग्राम जन चौपाल लगाया गया शासन की हर सुविधा उपलब्ध हो इसके तहत शासन ने ग्राम पंचायत स्तर पर भी अधिकारियों द्वारा जन चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारित के लिए आदेश दिया गया है इसी क्रम में शुक्रवार को जनता की समस्या को गांव में ही निदान दिलाने हेतु पन्नूगंज पुलिस ने जनता की परेशानी को देखते हुए कोटास मे जन चौपाल लगाकर जनता कि समस्या सुनी गई और सभी को नशा मुक्ति के लिए सुझाव दिए और बताएं कि नशा से एक व्यक्ति नहीं उसके कई पीढ़ियों की बर्बादी हो जाती है इसलिए नशा को हर हाल में करना बंद कर दें और दूसरों को भी प्रेरित करें कि नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तो है ही स्वास्थ्य के साथ-साथ घर परिवार को भी बर्बाद कर देता है इसलिए नशा से दूरी बनाए और उसे त्याग दें महिलाओं से बात कर उन्हें जागरूक किया गया महिला हेल्पलाइन नंबर कि सभी को जानकरी दी गई 1090 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पुलिस आपातकालीन सेवा 112 चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 स्वास्थ्य सेवा 102 एंबुलेंस सेवा 108 एवं अपने- नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया राम ज्ञान सिंह यादव ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या 112 पर दे जिससे समय रहते ही कार्रवाई की जा सके इस मौके पर उपस्थित उप निरीक्षक , राम ज्ञान सिंह यादव, महिला कांस्टेबल सपना मौर्या, रामजी बिंद अजीतकुमार, अनुरागपटेल, मंजय मोर्य,आदि पुलिस टीम मौजूद रही

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित गया ने भदोही को हराकर जीता 22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सोनभद्र जिलाधिकारी का हुआ तबादला ईमानदार छवि के चर्चित गौड़ नये जिलाधिकारी बने संदीप मिश्रा के बोल स्मार्ट मीटर ऐजुकेटेड जेबकतरो की स्कीम है जनता के लिये सोनभद्र मे तेज धूप एवं लू के कारण सभी स्कूल (कक्षा 1 से 8) का संचालन प्रातः 7:30 बजे से 12:00 बजे तक...
Download App