सोनभद्र

पन्नुगंज पुलिस ने गोवंश तस्करी के लिए पिकअप से ले जा रहे आठ मवेशी सहित दो तस्कर गिरफ्तार

पन्नूगंज /सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र व अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन के द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व गिरफ्तारी हेतु अभियान के क्रम में तथा क्षेत्राधिकारी सदर के दिशा निर्देशन में आज दिनाक -20.09.2023 को पन्नूगंज एसएचओ केदारनाथ मौर्य उ0नि0 रामज्ञान सिंह यादव, हे0का0 अनिलेश सिंह, अजित कुमार, रामजीत बिन्द, मंजय मौर्या , शिवशंकर सिंह, अनुराग वर्मा सरकारी वाहन यू0पी0 70 ए जी 3300 चालक लाल जी राय के तेलाड़ी मार्ग पर मौजूद थे कि मुखवीर खास सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम तेलाडी होते हुए एक पिकअप पर गोवंश की तस्करी करके ले जाया जा रहा है , इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी करके पिकप वाहन को समय करीब 04.00 बजे प्रातः वाहन को पकड़ा गया जिसमें 08 राशि गोवंशों को तस्करी करके भभुआ बिहार अभियुक्तगणों द्वारा ले जाया जा रहा था । पुलिस टीम द्वारा अदम साहस का परिचय देते हुए पिकप वाहन में सवार दोनों अभियुक्तगणों को दूर तक पीछा करते हुए खेतों में घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्त रहमान पुत्र शकील निवासी बहैरा थाना करमा जिला सोनभद्र शातिर किस्म का तस्कर है जो पूर्व में भी इसी अपराध में लिप्त पाये जाने पर गिरफ्तारी की गयी है । पुनः अपने साथी इश्तियाक अन्सारी पुत्र सौकत अली निवासी जमुनीनार थाना अधौरा जिला कैमूर भभुआ बिहार के साथ पकड़ा गया । वाहन में सवार इसका तीसरा साथी अदालत अन्सारी पुत्र निजामुद्दीन अन्सारी निवासी ग्राम जमुनीनार थाना अधौरा जिला कैमूर भभुआ बिहार मौके का अन्धेरे का फायदा उठाकर भाग गया जिसकी तलाश जारी है । अभियुक्तगणों के विरूद्ध बरामदगी के आधार पपर मु0अ0सं0-146/23 धारा-3/5ए/5बी/8 गोवध नि0 अधि0 व धारा 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तारी अभियुक्त का नाम—-
रहमान पुत्र शकील निवासी बहैरा थाना करमा जिला सोनभद्र
इश्तियाक अन्सारी पुत्र सौकत अली निवासी जमुनीनार थाना अधौरा जिला कैमूर भभुआ बिहार

घटना स्थल— तेलाडी लिंक मार्ग बहदग्राम तेलाड़ी थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र बफासला-01.2 कि0मी0 उत्तर
बरामदगी – 06 राशि बैल ,व 02 राशि गाय तथा 01 पिकप वाहन यू0पी0 67 ए टी 7368
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-
रहमान पुत्र शकील निवासी बहेरा थाना करमा जिला सोनभद्र

-मु0अ0सं0- 45/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व धारा 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र
गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्मचारीगण—-
1. प्र0नि0 केदारनाथ मौर्य
2. उ0नि0 रामज्ञान सिंह यादव
3. हे0का0 अनिलेश सिंह,
4.का0 रामजीत बिन्द
5. का0 मंजय कुमार मौर्य
6. का0 शिवशंकर सिंह
7. का0 अनुराग वर्मा
क्षेत्राधिकारी सदर
जनपद सोनभद्र

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान