सोनभद्र

आटो अनियंत्रित होकर टैक्टर के टाली से टकराया आधा दर्जन लोग घायल

पन्नूगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) चतरा क्षेत्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरना मोड़ के पास सायं लगभग 6:50 बजे राबर्ट्सगंज की तरफ से आ रही सवारी बैठाकर ऑटो रोड पर खड़े ट्रैक्टर से जा कर टकरागया जिससे मौके पर अपरा तफरी बच गया जिससे ऑटो पर बैठे 6 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पन्नूगंज थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव से मिर्च तोड़ने लगभग डेढ़ दर्जन मजदूर सोनवार जिला (चंदौली) मजदूरी करने के लिए ऑटो भाड़े पर बुक कर प्रतिदिन आते जाते हैं। शनिवार सायं लगभग 6:50 बजे सोनवार से मिर्च तोड़कर सभी मजदूर वापस घर जा रहे सभी मजदूर जिनकी संख्या लगभग डेढ़ दर्जन थी ज्योंही पुरना मोड़ के पास ऑटो पहुंचा ही था कि ऑटो रोड के किनारे एक खड़े ट्रैक्टर से जा भिड़ा। जिससे गुड्डी 35 वर्ष पत्नी गोपाल, बिफनी 50 वर्ष पत्नी शिवकुमार, गीता 45 वर्ष पत्नी सुकालू, प्रीति 20 वर्ष पुत्री सुकालू, बुधनी 60 वर्ष पत्नी पुनवासी ,लवकुश 15 वर्ष पुत्र राजेंद्र को काफी चोटे आई सूचना पर पहुंची पन्नूगंज पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा (चतरा) लाया गया जहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी छात्र कीर्ति आजाद बिना ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों की स्थिति गंभीर होने पर प्रीति , लवकुश, और बिफनी, को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार