सोनभद्र

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना पात्र बच्चों के लिए वरदान बाल अधिकार के प्रति किया गया जागरूक।

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

दिनांक – 16/09/2023 को जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के आदेश पर घोरावल ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवद्वार में बच्चो को बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक द्वारा किया गया जिसमें बच्चो को उनके अधिकार एवं कानून की जानकारी दी गई साथ ही सरकार द्वारा बच्चो की सुरक्षा के दृष्टिगत बनाए गए टोल फ्री नंबर 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन कैसे काम करती है और उसका उपयोग कैसे करना है आदि की जानकारी दी गई।
महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक साधना द्वारा बच्चो को सुरक्षित स्पर्श व असुरक्षित स्पर्श के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही महिला कल्याण विभाग की समस्त योजनाओ के बारे में बताया ।
उक्त कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे विद्यालय के प्रबधक ,अध्यापक ,अध्यापिका, विद्यालय स्टाफ और बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार