सोनभद्र

बिड़ला कार्बन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में 60 टीबी रोगियों को पोषक पदार्थ के पैकेट का किया वितरण

रेणुकूट।(सोनभद्र )
जी.के.मदान
नगर में स्थित निजी औद्योगिक प्रतिष्ठान बिड़ला कार्बन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में 60 टीबी रोगियों को पोषक पदार्थ के पैकेट का वितरण किया गया। संस्थान के यूनिट हेड वरुण सब्बरवाल व एचआर हेड जय कोकाटे के दिशा निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में म्योरपुर क्षेत्र के विभिन्न गांव के टीबी के रोगियों को जल्द स्वस्थ करने के उद्देश्य से उन्हें पोषक पदार्थ का वितरण किया गया। कार्यक्रम में आए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजनाथ ने क्षय रोगियों को पोषक पदार्थ का वितरण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ राजन सिंह ने कहा कि प्रत्येक तीन माह पर टीबी के रोगियों को यह पोषक पदार्थ दिया जाता है। संस्थान की तरफ से आई सीएसआर विभाग की निवेदिता मुखर्जी ने कहा कि संस्थान द्वारा सीएसआर के तहत विभिन्न कार्य किए जाते हैं इसी के तहत इस रोग से ग्रसित कमजोर वर्ग के ग्रामीणों को पोषक पदार्थ का वितरण किया गया ताकि वे इसका सेवन करें और जल्द स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर इस रोग से मुक्ति पाएं। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ राजन सिंह, आशुतोष मिश्र, एके चौधरी, उमाशंकर पांडेय, हरिगेंद,राजेश पटेल, अर्जुन प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App