सोनभद्र

7 वर्षीय क्रिकेटर देवांश ने फिरकी से किया कमाल

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

9 से 11 सितंबर तक अनपरा कॉलोनी के सीआईएसएफ मैदान में खेले गए त्रिदिवसीय डबल इनिंग्स क्रिकेट में 7 वर्षीय देवांश मौर्या ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है, इस नन्हें से खिलाड़ी ने अपनी फिरकी का जलवा बिखेरते हुए पहली पारी में बिना कोई रन दिए 1 ओवर में 2 विकेट लिए और 177 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली तो दूसरी पारी में अपनी फिरकी गेंदबाजी से 19 ओवरों में 34 रन देकर 7 विकेट लिए । बता दें कि कुछ दिन पूर्व हुए डबल इनिंग्स में देवांश ने शानदार प्रदर्शन करते पहली पारी में 3 एवं दूसरी पारी में 5 विकेट लेते हुए मैन ऑफ दी मैच हुए थे जिसकी जानकारी वाराणसी के काशी क्षेत्र के कार्यालय निर्माण विभाग के क्षेत्रीय सहसंयोजक इं.हेमंत राज को हुआ तो वे इस डबल इनिंग्स के समापन पर पहुँचे और एक बार फिर से देवांश मौर्या को मैन ऑफ दी मैच होने पर उन्हें पुरस्कृत किया और क्रिकेट अनपरा को क्रिकेट किट देने की घोषणा की । उन्होंने कहा कि अनपरा जैसे क्षेत्र में इस तरह की प्रतिभाएँ को जिस तरह से अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा आगे बढ़ा रहे हैं वे काबिलेतारीफ है और भी संस्थाओं, समाजसेवियों को लव वर्मा के लिये आगे आना चाहिए ।
अन्य खिलाड़ियों में भी शौर्य मालवीय ने 4 विकेट और 22 रन, आयुष कुमार ने 82 रन और 3 विकेट व राहुल ने 31 रन बनाए ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार