सोनभद्र

भारत रत्न संत विनोबा बावे की मनाई गई जयंती

ऐतिहासिक भू दान कार्य के लिए याद किए जाते रहेंगे विनोबा

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ।स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महा कक्ष में सोमवार की शाम महात्मा गांधी के प्रथम सत्याग्रही और स्वतंत्रता सेनानी ,भारत रत्न संत विनोबा भावे के जन्म दिन पर गोष्ठी का आयोजन कर उन्हे याद किया गया।कार्य क्रम के अध्यक्षता कर रहे साहित्यकार अजय शेखर ने कहा कि विनोबा ने गांधी के सपनो के ग्राम स्वराज्य के कार्य को आजादी के बाद आगे बढ़ाने का काम किया।उन्होंने भारत को आजाद कराने में महत्वपूर्ण योगदान के साथ आजाद भारत के विकास के रूप रेखा में मार्ग दर्शन किया और जमीन को लेकर उपजे बड़े विवाद को भू दान का रूप दिया और लाखो जमीदारों और ज्यादा जमीन वालो उनके आह्वान पर गरीब लोगो को मुफ्त में जमीन दिलाई दुनिया में ऐसा चमत्कार करने वाले विनोबा भावे को संत की उपाधि मिली। शिव सरन सिंह,डा विभा,सुभा प्रेम,आदि ने विनोबा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विनोबा ने गरीबों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवन समर्पण किया।कहा कि उनके विचारों को आत्मसात कर आगे बढ़ाने की जरूरत है। मौके पर विमल सिंह लाल बहादुर सिंह,संपत यादव, नीरा देवी ,विजय कनौजिया,शिव सरन सिंह गिरधारी,जमुना शर्मा ,यश्वी पांडेय, रामप्रकाश ,जगदीश लक्ष्मण, आदि उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App