एडिशनल एसपी के अध्यक्षता में पन्नूगंज पर थाना दिवस हुआ संपन्न

पन्नूगंज /सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)
थाना दिवस की अध्यक्षता कर रहे एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने कहा कि मामलों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर जाकर संबंधित पक्षों को सुनने के बाद ही करें पक्षपात की शिकायत एवं पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों का समय बद्द तरीके से गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिए पन्नूगंज थाना समाधान दिवस में आज कुल दो मामले राजस्व विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्र पडें जिनमें से ग्राम पंचायत कसारी से नाली के सम्बंधित प्रार्थना पत्र आया दुसरा बरईल ग्राम पंचायत से मामला जमीन के सम्बंधित आया दोनों मामले के प्रकरण में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समय वध तरिके और गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए और तत्काल टीम बनाकर निस्तारित करने हेतु मौके पर भेजा गया इस मौके पर पन्नूगंज एसएचओ केदारनाथ मौर्य मौजूद रहे



