सोनभद्र

हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग ने मनाया विश्व साक्षरता दिवस

रेणुकूट(सोनभद्र)
जी.के.मदान
कठपुतली नृत्य व जादू के खेल से लोगों को शिक्षा के महत्व को बताया
रेणुकूट दिनांक 9 सितम्बर – हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग संस्थान के मुखिया एन. नागेश के मार्गदर्शन में आस-पास के ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार लाने और उन्हें शिक्षा से जोड़ने के कई कार्यक्रमों का संचालन कर रही है। इसी क्रम में विश्व साक्षरता दिवस पर संस्थान के ग्रामीण विकास विभाग ने दुद्धी, म्योरपुर एवं बभनी विकास खण्डों तथा रेणुकूट नगरीय बस्ती में शिक्षा के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम में बभनी विकास खण्ड के बभनी एवं नवां टोला ग्राम पंचायतों में लगभग 50, दुद्धी विकास खण्ड के झारोखुर्द, दिघुल, पकड़ी एवं केवाल ग्राम पंचायतों में लगभग 200, म्योरपुर विकास खण्ड के सुपाचुआ व काशीकुड़ ग्राम पंचायतों में लगभग 80 तथा रेणुकूट नगरीय बस्ती के धोबिया टंकी मुहल्ले में लगभग 200 लोगों को कठपुतली एवं जादू के खेलों के द्वारा शिक्षा के प्रति जागरुक किया गया। कार्यक्रमों के दौरान लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे में तो बताया ही गया साथ ही सामाजिक कुरीतियों और अंध विश्वास के प्रति भी लोगों को सावधान किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्रामीण विकास विभाग, रेणुकूट के प्रदीप सोनी व रेखा मिश्रा की टीम, दुद्धी के हरिहर प्रसाद यादव, दिनेश यादव व टीम, बभनी के लालकेश एवं टीम तथा म्योरपुर के कृष्ण कुमार एवं टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार