सोनभद्र

मासूम बच्चों के सिर से छिन गया पिता का साया, करेंट से मौत

पन्नूगंज /सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे पन्नूगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुगौलिया निवासी संतोष बिन्द पुत्र स्वर्गीय रामअवतार अपने घर में लगे बिजली के तार को कहीं फाल्ट होने के कारण ठीक करने के लिए बिजली का तार जोड़ रहे थे । जोड़ते समय करंट की चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही करंट के झटके से गिरकर बेहोश हो गए । घर के लोगों ने घटनास्थल पर ही चीख पुकार करने लगे जिससे ग्रामीणों की भीड़ लग गई। तत्काल सूचना एंबुलेंस को दी गई। एंबुलेंस द्वारा पीएचसी हॉस्पिटल चतरा (तियरा) लाया गया जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। संतोष बिन्द दो भाई हैं ।दोनों भाई अलग-अलग रहते हैं ।मृतक की दो बच्चिया हैं अंशिका 5 वर्ष सुगंधां 3 वर्ष काफी गरीब परिवार हैं। मेहनत मजदूरी करके जीवकोपार्जन करते है। घटना के बारे मृतक के परिजनों के द्वारा पन्नूगंज एसएचओ को जानकारी दी। समाचार लिखे जाने अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार