सोनभद्र

रेणुकूट अंबिकापुर के बीच रेल मार्ग की मांग को लेकर पदयात्रा शुरू

पहले दिन आश्रम मोड़,म्योरपुर किरबिल,बभनी में किया जन संपर्क

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

रेणुकूट से अंबिकापुर के बीच रेल मार्ग की व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर शुक्रवार को सर्वदलीय रेल संघर्ष समिति ने रेणुकूट रेलवे स्टेशन से पद यात्रा और जन जागरुकता, जन संपर्क शुरू किया और आश्रम मोड़ म्योरपुर ,भालूही, किरबिल,बभनी मोड़ तक लोगो से रेल मार्ग की सार्थकता के बारे में जानकारी देते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया। कार्यकारी संयोजक मुकेश तिवारी ने म्योरपुर कब्बे में व्यापारियों और आम नागरिकों से बातचीत कर बताया कि सोनभद्र वासियों का छत्तीसगढ़ से रोटी का रिश्ता है।लेकिन अंबिकापुर जाने के लिए केवल बस का साधन है जो महंगा और समय ज्यादा लेता है ऐसे में रेल मार्ग की

आवश्यकता है।केंद्र सरकार आगामी बजट सत्र में हम सबकी मांग को शामिल करे और इसके लिए बजट की घोषणा करे।जिससे रेल मार्ग का काम शुरू हो सके। श्री तिवारी ने बताया की पदयात्रा और जनसंपर्क अभियान शुक्रवार से चल कर सोमवार को अंबिकापुर पहुंचेगी।इस दौरान लोगो से हस्ताक्षर अभियान जारी रहेगा।

मौके पर सोनाबच्चा अग्रहरी, मुकेश तिवारी,देवेश्वर सिंह ,त्रिलोक कपूर कुशवाहा, कैलाश मिश्रा, हेमन्त तिवारी, विद्यानंद मिश्रा, मनीष सिंह, मुकेश तिवारी, राज बहादुर सिंह शास्त्री, पीयूष त्रिपाठी, शिवेश सिंह बाबू, प्रकाश साहू, विजय तिवारी, जीतेन्द्र सिंह, गोल्डी बिहाड़े, विवेक दुबे, अंचल ओझा, अभिषेक प्रताप सिंह, आलोक तिवारी, दिनेश गर्ग, राकेश शुक्ला, वेदांत तिवारी, रमेश जायसवाल, भोला कश्यप, आशुतोष प्रजापति, विकास अग्रवाल, चन्द्र प्रताप सिंह, अभय साहू, समीर श्रीवास्तव, मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार