हाथीनाला और चोपन पुलिस ने 5 अन्तर्राज्यीय तस्कर 3 दर्जन गोवंश के साथ किया गिरफ्तार

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) हाथीनाला व चोपन पुलिस को मिली बडी सफलता अन्तर्राज्यीय 05 नफर पशु तस्कर गिरफ्तार व 38 राशि गोवंश(बैल) व 03 अदद मोबाइल फोन तथा 545 नगद बरामद। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, क्षेत्राधिकारी नगर व क्षेत्राधिकारी ओबरा महोदय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों तथा गोतस्करी गोवध पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हाथीनाला एवं चोपन पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से रानीताली नाला हाथीनाला के पास से 5 आरोपी को वध हेतु तस्करी कर ले जाये जा रहे 38 राशी बैल के साथ गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना हाथीनाला पर मुकदमा अपराध संख्या 41/2023 धारा-3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया । मौके से अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर अभियुक्त गण रामकिशुन चौधरी उर्फ गुड्डू व ओमप्रकाश गोड फरार हो गये । प्रकरण में विधिक कारवाई किया जा रही है। द्वारा 38 राशि बैल को तस्करी कर मध्य प्रदेश के देवसर से सोनभद्र की सीमा में प्रवेश करते हुए रानीताली नाला हाथीनाला सोनभद्र से होते हुये रजैल्ला थाना नगर उटारी झारखण्ड वध हेतु ले जा रहे थे कि मुखबिर की सूचना पर 5 आरोपी की गिरफ्तारी व कब्जे से 38 राशि बैल, 03 अदद मोबाइल फोन व नगद 545/- रु0 बरामद हुआ ।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1 विजय गोड़ पुत्र नन्द किशोर गोड़, निवासी औराडंडी, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 33 वर्ष ।
2 ओमप्रकाश गोड़ पुत्र त्रिवेणी गोड़, निवासी कोटा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष ।
3 सुद्धू गोड़ पुत्र बन्धन गोड़, निवासी औराडंडी, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 45 वर्ष ।
4 असरफी प्रसाद पासवान पुत्र जद्दू राम पासवान, निवासी धरती डोलवा, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 50 वर्ष ।
5 शेर सिंह गोड़ पुत्र रामसुन्दर गोड़, निवासी मनबसा, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष ।
वांछित आरोपी
1 रामकिशुन चौधरी उर्फ गुड्डू पुत्र रघुनन्दन चौधरी, निवासी बामा, थाना नगर उटारी, जिला गढ़वा झारखण्ड उम्र करीब 40 वर्ष ।
2 विरेन्द्र पासवान पुत्र अज्ञात, निवासी ग्राम धरतीडोलवा, थाना विण्डमगंज, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 45 वर्ष ।
3बीमोतीचन्द्र पासवान पुत्र देसई, निवासी सलईयाडीह, थाना विण्डमगंज, जनपद सोनभद्र ।
4 हैसियत अंसारी पुत्र जमालुद्दीन अंसारी, निवासी ग्राम बरडिहा, थाना नगर उटारी, जनपद गढ़वा झारखण्ड ।
5 सदीक अंसारी पुत्र झूरी अंसारी, निवासी ग्राम छतरपुर, थाना गढ़वा, जिला गढ़वा झारखण्ड ।
6 इत्मियाज अंसारी पुत्र सदीक अंसारी, निवासी ग्राम छतरपुर, थाना गढ़वा, जिला गढ़वा झारखण्ड ।
7 विसम्भर पटेल व पुत्र इन्द्रमन पटेल, निवासी ग्राम पकड़ेवा, थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र ।
8अछन्दर पटेल पुत्रइन्द्रमन पटेल, निवासी ग्राम पकड़ेवा, थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र
गिरफ्तार करने वाली टीम
1 विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक, थाना चोपन
2 उ0नि0 चन्द्रभान सिंह थानाध्यक्ष हाथीनाला
3 उ0नि0 रामबचन यादव, थाना हाथीनाला
4 उ0नि0 उदयनारायन यादव, थाना हाथीनाला
5 हे0का0 विनोद यादव, थाना हाथीनाला
6 हे0का0 तेरसू यादव, थाना हाथीनाला
7 हे0का0 रूद्रकांत यादव, थाना चोपन
8 हे0का0 हवलदार यादव, थाना चोपन



