सोनभद्र

आगामी कृष्णजन्मोत्सव को सफल बनाने के लिए जय माँ काली सेवा समिति चोपन की बैठक सम्पन्न।

चोपन/ सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा)

विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी माँ काली के प्रांगण में कृष्णजन्मोत्सव मनाने के लिए जय माँ काली सेवा समिति के अध्यक्ष हीरालाल वर्मा के अध्यक्षता में बैठक कि गई। सर्व प्रथम कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल द्वारा विगत कार्यक्रमों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया एव आगामी कृष्णजन्मोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने की अपेक्षा किए। बैठक में जय माँ काली सेवा समिति के महामंत्री दिब्य विकास सिंह अपने ब्यक्तिगत समस्याओं से निष्क्रिय चल रहे हैं महामंत्री के कार्यकाल को सुचारू रूप से चलाने के लिए सर्वसम्मति से सोहन यादव को महामंत्री एव कृष्णजन्मोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम संयोजक दीनानाथ सेठ को बनाया गया। बैठक में शुशील पांडेय द्वारा मंदिर प्रांगण में एक मैरिज हॉल के निर्माण का प्रस्ताव दिया गया जिसका समर्थन राजेश गोस्वामी ने किया गया और मंदिर के रख रखाव के साथ सुरक्षा ब्यवस्था को देखते हुए एव मन्दिर के दैनिक खर्चो को देखते हुए आमदनी बढ़ाने के लिए मैरिज हॉल की नितांत आवश्कता बताया।बैठक का संचालन संजय जैन ने किया। इस बैठक में सतनाम सिंह, सुनील तिवारी, सुरेंद्र चौबे, दिलीप टीटी, बद्री सिंह, लल्लू श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश तिवारी, विवेक तिवारी, मनीष सिंह, पलहा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार