सोनभद्र

सोनभद्र की हसीन वादियों में भोजपुरी फिल्म का शुरू हुआ फिल्मांकन

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र ब्लू हाट फिल्म्स प्रोडक्शन एण्ड कम्पनी के बैनर तले भोजपुरी फिल्म पूत कपूत का फिल्मांकन जनपद की हसीन वादियों में सोमवार से शुरू किया गया है। जिसके निर्देशक आनंद कुमार ने बताया कि यह एक पारिवारिक फिल्म है, जो समाज में एक अलग संदेश देने का काम करेगी। इस फिल्म में गांव गिराव की माटी की खुशबू और प्रेम देखने को मिलेगा, साथ ही भोजपुरी के कलाकारों द्वारा भरपूर भोजपुरी तड़के वाली अदाकारी से मनोरंजन किया जाना इस फिल्म की प्रमुख विशेषता रहेगी। बताते चलें कि इन दिनों जनपद के विभिन्न स्थानों पर एक से एक भोजपुरी फिल्मों के फिल्मांकन का मूहर्त हो रहा है और पर्यटन की दृष्टि से भी बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। समाज की कुरुतियों और कुप्रथाओं के जंजीर में लिपटी परम्पराओ को विभेदित कर आईना दिखाने का काम भोजपुरी समाज फिल्मों के माध्यम से कर रहा है। बहरहाल समाज का हर तपका जागरूक हो रहा है, जिसमें भोजपुरी जगत की भूमिका अहम है। एक मात्र भोजपुरी सिनेमा आपसी भाईचारा कैसे कायम हो इसके लिए सौहार्द परोसने का काम कर रहा है। इस फिल्म के निर्देशक पं अविनाश पांडेय, आनन्द कुमार , निर्माता एस पाण्डेय,अभिनेता पृथ्वी व अभिनेत्री रिमझिम, बाल कलाकार प्रकाश प्रेम, लेखक पीके मस्ती, छायाकंन संजय बोघ है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार