सोनभद्र

पोस्ट आफिस और पेट्रोल पंप पर चोरी करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) राबर्ट्सगंज पुलिस ने पोस्ट ऑफिस व पेट्रोल पम्प से चोरी करने वाले 2 आरोपी को किया गिरफ्तार कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन व नगद 4700 रुपये बरामद। आवेदक मैनेजर के एस पयूल स्टेशन लोहरा राबर्ट्सगंज द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि पेट्रोल पम्प के आफिस से 2 अज्ञात चोरों द्वारा ऑफिस से मेरा मोबाइल ओप्पो ए 15 एस चोरी कर कर लिया गया । जिसके आधार पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना राबर्ट्सगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 498/2023 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र के निर्देशन मे विगत दिनों मे हो रही लगातार चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व मे राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बैजू बाबा मन्दिर चौकी सुकृत के पास से 02 नफर अभियुक्तगण 1. सचिन कुमार पुत्र राजाराम भारती निवासी बैरनपुर, थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर उम्र लगभग 23 वर्ष 2. अनिल कुमार पुत्र राजबहादुर निवासी रामपुर, थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के मोबाइल फोन ओप्पो A-15 S व नगद 4700 रुपये बरामद कर किया गया । उपरोक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर पंजीकृत अभियोग की में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*पूछताछ का विवरणः-*
गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद पैसे के बारे में पूछा गया तो बताया गया कि पैसे कुछ दिन पूर्व पोस्ट ऑफिस के लोहे के बाक्स से चोरी किया था । उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 490/2023 धारा 380 भादिव का अभियोग बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया था ।

गिरफ्तारी का विवरण
1 सचिन कुमार पुत्र राजाराम भारती निवासी बैरनपुर, थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर उम्र लगभग 23 वर्ष ।
2 अनिल कुमार पुत्र राजबहादुर निवासी रामपुर, थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर उम्र लगभग 22 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण
अभियुक्त सचिन के कब्जे से 1 मोबाइल 2700 रुपये नगद एवं अभियुक्त अनिल के कब्जे से 2000 रुपये बरामद किया गया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1 प्रभारी निरीक्षक श्री लक्ष्मण पर्वत राबर्ट्सगंज
2 उ नि आशीष पटेल, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
3 आरक्षी राजेश कुमार, चौकी सुकृत, थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
4 आरक्षी संजय कुमार पाल, चौकी सुकृत , थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार