सोनभद्र

मानव वनौषधि सेवा संस्थान का एक दिवसीय रोग निवारण शिविर मारकुंडी में हुआ संपन्न

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) पंजीकृत एनजीओ मानव वनौषधि सेवा संस्थान, गड़ौरा राबर्ट्सगंज सोनभद्र का स्वास्थ्य संरक्षण एवं आयुर्वेद चिकित्सा का एक दिवसीय शिविर राबर्ट्सगंज मारकुंडी ग्राम के कोनियवा टोले में सम्पन्न हुआ। संस्था के संचालक आर.एस. देव पाण्डेय ने शिविर में उपस्थित लोगों को देशी जड़ी बूटियों के महत्त्व को बताते हुए संस्थागत अनुभूति चिकित्सा हेतु बेल,सतावरी, अमृता अर्जुन, रोहिना, निर्गुंडी, लौध, कालमेघ, खादिर, बच, अमालकी, विभितकी, गुड़ची इत्यादि के सन्दर्भ में उत्तम जानकारी प्रदान किए। संस्था के क्षेत्रीय केंद्र व्यवस्थापक अनिल कुमार द्वारा शिविर का आयोजन कर पंजीकृत ग्रामीण रोगियों का इलाज़ कार्य करवाया गया । उपस्थित लोगों में सुनीता, कबूतरी, प्रियंका, वीरेंद्र कुमार जैस, जितेंद्र सोनकर इत्यादि कई लोगों ने अपना उपचार करवाया जिन्हें परीक्षणों उपरांत 7 से 21 दिन की नि:शुल्क औषधियां दी गईं। शिविर में संस्था के संचालक आर.एस.देव पांडेय, समजसेवी श्याम बिहारी ‘मधुर’ , साधना सिंह, महेश देव पाण्डेय, अनिल कुमार समेत अधिकाधिक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार