सोनभद्र

रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 500 लीटर अवैध डीजल का परिवहन करते हुए एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

श्रीमान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियो तथा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियो के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे दिनांक 16.08.2023 को मुखबिरी सूचना पर उ0नि0 आशीष कुमार पटेल चौकी प्रभारी सुकृत द्वारा श्याम ऑटो वाहन संख्या यूपी 64एटी9792 अहरौरा की तरफ से आते हुए सुकृत बाजार में पकड़ा गया ,जो संदिग्ध प्रतीत होने पर ड्राइवर से ऑटो में लदे पदार्थ के संबंध में पूछने पर 500 लीटर डीजल होना बताया गया के संबंध में कागजात नहीं दिखाया जा सका । यह भी उल्लेख किया गया है कि वाहन सहित 500 लीटर डीजल के साथ थाना परिसर में दाखिल किया गया है । चौकी इंचार्ज की सूचना के क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी महोदय सोनभद्र द्वारा प्रकरण की जांच हेतु पृथ्वीराज क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी खाद्य क्षेत्र प्रथम एवं प्रीतम कुमार त्रिपाठी पूर्ति निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज को दिनांक 17.8.2023 को प्राप्त सूचना की जांच हेतु निर्देशित किया गया प्राप्त निर्देश के क्रम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज की संयुक्त टीम दिनांक 18.08.2023 को थाना रॉबर्ट्सगंज पर जांच हेतु उपस्थित हुए । कोतवाली परिसर में खड़े प्रश्नगत वाहन टेंपो का अवलोकन क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मुख्यालय के जांच के क्रम में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय के अनुमोदनोपरान्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी प्रीतम कुमार त्रिपाठी द्वारा दाखिला रिपोर्ट के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 496/23 धारा 3/7 ईसी एक्ट बनाम 1. वाहन सं0 UP 64 AT 9792 ऑटो का चालक महेन्द्र पुत्र पारस केशरी, निवासी ग्राम सिलहटा, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 19 वर्ष हाल पता मधुपुर कम्हरिया, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 2. शुभम पण्डित पुत्र अज्ञात निवासी मधुपुर चौकी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र पंजीकृत किया गया । अभियुक्त महेन्द्र उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि सुभम पंडित उपरोक्त वांछित है । अभियुक्तगण के विरुध्द अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तारी का स्थान ,दिनांक व समय*
सुकृत बाजार थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र दिनांक 16.08.2023 समय 20.30 बजे ।

*बरामदगी का विवरणः-*
1. 500 लीटर अवैध डीजल ।
2. एक अदद टैम्पू वाहन सं0 यूपी 64 एटी 9792 ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. महेन्द्र पुत्र पारस केशरी, निवासी ग्राम सिलहटा, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र हाल पता मधुपुर कम्हरिया, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 19 वर्ष ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-*
1. उ0नि0 आशीष कुमार पटेल चौकी प्रभारी सुकृत, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
2. का0 शीतांशु पाण्डेय, चौकी सुकृत, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
3. का0 अरुण कुमार सिंह, चौकी सुकृत, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा देने के बाद एसएचओ अविनाश सिंह ने होलिका कराया प... अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई पुलिस जाच मे जुटी धनौरा के जंगल मे मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Download App