सोनभद्र

टीचरो की खबर छापने पर पत्रकार को जान से मारने की धमकी पत्रकार संगठन मे आक्रोश

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्ता) म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत जरहा न्याय पंचायत के कुछ परिषदीय विद्यालयों में लंबे समय से गायब टीचरों की खबर को प्रकाशित करने पर एक टीचर ने समाचार पत्र के पत्रकार को घर मे घुस कर जान से मारने की धमकी दिया है। धमकी का आडियो वायरल होते ही स्थानीय पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त हो गया और तत्काल इसकी शिकायत प्रभारी निरीक्षक थाना बीजपुर से लिखित देकर उक्त टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई।

पुलिस को दी गयी तहरीर के अनुसार समाचार पत्र के पत्रकार रविन्द्र श्रीवास्तव सहित कई अन्य अखबारों में कुछ दिन पूर्व लंबे समय से गायब टीचर के खिलाफ खबर प्रमुखता से छपी थी खबर का संज्ञान लेकर अधिकारियों ने गायब टीचर का पेच कसना शुरू किया तो लंबे समय से स्कूलों में गायब दर्जन भर टीचर पर विभागीय कारवाई से महकमे मे खलबली मच गई। इसी से खफा बीजपुर थाना अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय पर तैनात टीचर ने रविन्द्र श्रीवास्तव को फोन कर घर मे घुस कर जान से मारने और बर्बाद कर देने की धमकी दी है। मामले की जानकारी प्रेस क्लब बीजपुर की तरफ से अन्य पत्रकार संगठनों को देते हुए पत्रकारों की सुरक्षा और न्याय की माँग की है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने कहा जांच कर कारवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार