सोनभद्र

तालाब में दिखा मगरमच्छ वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा

पन्नूगंज /सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

चतरा क्षेत्र के रामगढ़ रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत चपईल गांव में वन विभाग की टीम एवं ग्रामीणों के सहयोग से एक मगरमच्छ पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार सांय चपईल गांव में तालाब में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में भयभीत का माहौल हो गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा 112 नंबर पर तत्काल दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और रामगढ़ वन रेंज को सूचना दी गई। तत्काल घटनास्थल पर क्षेत्रीय वन अधिकारी रामगढ़ सत्येंद्र कुमार सिंह अपने टीम के साथ पहुंचे। रामगढ़ रेंजर सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू कर ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को जिसकी लम्बाई लगभग 6 फीट था पकड़ा गया । टीम में वन अधिकारी रामगढ़ रेंज सत्येंद्र कुमार सिंह के साथ देवनाथ वन दरोगा, अनुज प्रताप सिंह, वनरक्षक मोहन, शिव शंकर मिश्रा एवं अन्य वन कर्मी रहे। मगरमच्छ को कर्मनाशा नदी सिलहट बांध में सुरक्षित ले जाकर छोड़ दिया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान