सोनभद्र

महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष दीप-दान कार्यक्रम सम्पन्न

गुरमा/ सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता)

– भजन कीर्तन करके ईश्वर से सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना की गयी।

– महज कुछ इमारतो एंव संस्थानो का अस्तित्व मिटाकर महात्मा गांधी विचारो को नही मिटाया जा सकता – धीरज पांडेय

सोनभद्र।देश और दुनिया को सत्य, प्रेम व करुणा का संदेश देने वाले महात्मा गांधी हमारे बीच नही हैं लेकिन उनके विचार हमारे लिए आज भी उपयोगी व प्रेरणादायी हैं गांधी को मानने वाले और उनका अनुसरण करने वाले असंख्य लोग आज भी हैं महज कुछ इमारतों और संस्थानों का अस्तित्व मिटाकर गांधी के विचारों को नही मिटाया जा सकता जो लोग यह सोच रहे हैं कि ऐसा करने से गांधी के विचार मर जायेंगे उनका अस्तित्व मिट जायेगा तो यह उनके जीवन की सबसे बड़ी भूल होगी और इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। हिंसक और दमनकारी सोच के साथ देश को एकता के सूत्र में पिरोने का संकल्प लोक लुभावने नारों और भाषणों से साकार नही हो सकता यह आपसी सौहार्द और भाई चारे से ही सम्भव है।भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायक महात्मा गांधी, लोकतांत्रिक हितों को के संघर्ष करने वाले जय प्रकाश नारायण और डा. राममनोहर लोहिया की विरासत सर्व सेवा संघ वाराणसी को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया जो सरकार की नीति और नियति को स्पष्ट करता है उक्त बातें वैचारिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था विमर्श के बैनर तले स्वतन्त्रता दिवश के सन्ध्या पर नगर पालिका परिषद रावर्टसगज कार्यालय परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष दीप-दान कार्यक्रम के दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए लब्ध प्रतिष्ठ साहित्यकार, चिन्तक पं अजय शेखर ने कही।गांधी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर भजन कीर्तन करके ईश्वर से सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना की गयी।इस मौके पर साहित्यकार रामनाथ शिवेन्द्र, पं० पारसनाथ मिश्र, जगदीश पंथी, ईश्वर विरागी, प्रदुम्न त्रिपाठी, दीपक केसरवानी, अशोक तिवारी, प्रभात सिंह चन्देल, कांग्रेस नेता राजेश द्विवेदी, फरीद खान, स्वामी अरविन्द सिंह, राजीव त्रिपाठी, धीरज पाण्डेय, अमित चतुर्वेदी,समाजवादी नेता हिदायत उल्ला खां, अखिल विश्व गायत्री परिवार से राज कुमार तरुण, विशिष्ट कुमार चौबे, मृदुल मिश्रा, कमल नयन त्रिपाठी, दिलीप सिंह ‘दीपक’, रामानंद पाण्डेय, पत्रकार इमरान बख्सी, अभिषेक त्रिपाठी, शितला सिंह पटेल समेत अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार