सोनभद्र

दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो पुल से नदी में कूदी एक गम्भीर छः सुरक्षित

बीजपुर(विनोद गुप्त)

सावन के सोमवार को अजीरेश्वर धाम जरहा में दर्शन पूजन करने आए दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर जरहा के अंजीर नदी में कूद गई गनीमत रही कि बोलेरो में सवार एक बुजुर्ग को अधिक चोट आई लेकिन बाकी छः दर्शनार्थी बालबाल बच गए और सभी को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार रवि प्रकाश पुत्र पप्पू भारती निवासी जरहा टोला लहबरवा पूरे परिवार के साथ अजीरेश्वर धाम में दर्शन पूजन करने सोमवार को आये थे और वापस घर जाते समय बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर जरहा नदी के पुल से नीचे पानी मे कूद गई बोलेरो में कुल छोटे बड़े सात लोग सवार थे हादसे के बाद दर्शनार्थियों की मौके पर पहुँची भीड़ ने रेस्क्यू कर तत्काल बोलेरो में फंसे सभी को सुरक्षित बाहर निकाल कर पास के एक अस्पताल में प्रथम उपचार करा कर छोड़ दिया। वहीं वाहन स्वामी के दादा रामप्रसाद पुत्र स्व०रामचरित्र उम्र 60 को हादसे में गम्भीर चोट आई है जिनके इलाज के लिए अन्यत्र भेज दिया गया है।बताया जाता है कि पुल की ऊँचाई कम होने के कारण कोई बड़ी घटना नही हुई और बोलेरो कूद कर पानी मे पलट गई घटना के समय बोलेरो रवि प्रकाश स्वयं चला रहे थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान