सोनभद्र
बस से बैट्री और डीजल चोरी के आरोप में दो को जेल

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित एक बस से डीजल और बैट्री चोरी करने के आरोप में पुलिस ने स्थानीय कस्बा के दो युवकों को हवाई पट्टी तिराहा से बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा निवासी राम बाबू गुप्ता पुत्र राम लाल तथा अमीन खान पुत्र सफीउल्लह खान कस्बे में एक बस से बैट्री और डीजल चोरी किए थे।बुधवार को दोनो को हवाई पट्टी तिराहा से पकड़ लिया गया तथा संबंधित धाराओं में चालान किया गया।



