सोनभद्र

हर हर महादेव के उद्घोष से गूंजे शिवालय अजीरेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए लगा तांता

बीजपुर (विनोद गुप्त)सावन मास के सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही हर हर महादेव के उदघोष से चारो तरफ वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालु भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक कर फल, फूल, बेलपत्र, धतूरा, भाँग इत्यादि चढ़ा कर अपने मन की मुराद मांगते रहे। क्षेत्र के जरहा स्थित अजीरेश्वर धाम मंदिर में भोले नाथ के भक्तों की भारी भीड़ जलाभिषेक कर पूजा पाठ करती रही।अजीरेश्वर धाम परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी खाने पीने और खिलौनों का मेला लगा रहा जिससे लोगो मे उत्साह और उमंग का माहौल देखा गया।

अजीरेश्वर धाम मंदिर प्रबन्ध समिति द्वारा समूचे दिन बाबा का महाप्रसाद खिचड़ी श्रद्धालुओ को खिलाया जाता रहा। मंदिर परिसर में चाक चौबंद सुरक्षा ब्यवस्था के लिए अजीरेश्वर धाम परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट के न्यास कर्ता राजेंद्र सिंह बघेल, समाजसेवी सत्यनारायण बंसल, आर के सिंह,जे एन चौरसिया, राजकुमार सिंह, डा ब्रमजीत सिंह, त्रिभुअन नारायण सिंह, गणेश शर्मा , श्यामसुंदर जायसवाल, राहुल सिंह,मुन्ना सिंह सहित अनेक लोग ध्वनीप्रचारक यंत्र से श्रद्धालुओं को सुरक्षा के प्रति कतार बद्ध हो कर दर्शन पूजन के लिए सतर्क करते रहे। शांतिव्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा मय हमराह जवानों तथा महिला फोर्स के साथ सुबह से ही मंदिर परिसर में डटे रहे।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बीजपुर से बकरिहवा तक सड़क के दोनों ओर बड़े वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा रखा था। इसी प्रकार सिरसोती शिवमंदिर, एनटीपीसी कालोनी शिव मंदिर ,बेड़िया हनुमान मंदिर, दूधइयाँ माता मंदिर , सेवकाडॉड, बखरीहवा सहित इलाके के अन्य मंदिरों में महिलाओं बच्चों सहित कावड़ यात्रा के भक्तों की भीड़ दर्शन पूजन एंव जलाभिषेक के लिए समूचे दिन पहुँचती रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार