सोनभद्र

बिजली बिभाग की चेतावनी बिल जमा नही किया तो होगा एफआईआर

बीजपुर(विनोद गुप्त) यूपीपीसीएल अवर अभियंता म्योरपुर महेश कुमार ने कहा कि कुंडाडीह म्योरपुर, नधिरा, बभनी, बीजपुर सबस्टेशन से सम्बद्ध उपभोक्ता अगर बिजली बिल जमा नही किये है अथवा बिल जमा करने में हीलाहवाली कर रहे हैं तो सावधान हो जांय दस हजार से अधिक के बड़े बकायेदारों पर एफआईआर की तैयारी चल रही है। गुरुवार को उन्हों ने कहा कि सरकार की ओर से राजस्व वसूली के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है लेकिन वसूली के सापेक्ष बकाया बिजली बिल जमा नही हो रहा है। श्री महेश कुमार ने कहा कि जिनके परिसर में बिजली कनेक्शन चल रहा है और किन्हीं कारण बस मीटर नही लगा है तो तत्काल मीटर लगवा लें अन्यथा की स्थिति में उपभोक्ता स्वयं जिम्मेदार होगें। बताया गया कि समय से बिल जमा कर लोग विधुत कनेक्शन बिच्छेदन से बचे अगर इसमे लापरवाही की गई तो बिभागीय कार्रवाई के साथ आरसी और विधुत चोरी में एफआईआर तथा बकाए बिल की वसूली को लेकर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।उधर उपखण्ड अधिकारी म्योरपुर राजेश कुमार जायसवाल ने कहा कि बिजली बिल वसूली के लिए गाँव गाँव अभियान चला कर लक्ष्य तय किया गया है साथ ही कनेक्शन की जांच और वसूली के लिए टीम को जिम्मेदारी भी सौंपी गयी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार