सोनभद्र

मेढक की बरात में खूब थिरके बाराती

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के रन टोला में ग्राम पंचायत खैराही से रविवार को मेढक का ढोल बाजे के साथ बराट पहुंचा तो आदिवासी महिलाओं और पुरुषों ने जम कर ठुमके लगाए और इंद्र भगवान को खुश करने के लिए गीत गया।गांव के बैगा को संबोधित करते हुए महिलाओ ने यह गीत गाया सुखत्त हवे खेती बारी, सूखे लगिन्न खेतरी …।बारात का साक्षी बने ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल ने मेढक के बरात के साथ आए बारातियों का स्वागत किया और खैराही के प्रधान प्रतिनिधि सीता राम मेढक की तरफ से अभिनंदन स्वीकार किया। बारातियों ने बताया कि मेढक मेढकी की शादी कराने में इंद्र देव भगवान खुश होते है और बारिश होती है । बारातियों और घारतियो ने मेढकी की शादी आदिवासी रितिरिवाज के साथ किया और ढोल बाजे के थाप पर महिलाओ ने नृत्य कर गीत गाए।मेढकी को दुल्हन की तरह सजाया गया और दूल्हे के साथ फेरे लगाए गए। इसके पूर्व दूल्हे और बारातियों ने देव स्थली पर माथा टेका और हुम सकला कर इष्ट देव की पूजा किया।इस अनोखे बारात में सैकड़ो की संख्या में पहुंच लोगो ने बारिश होने की प्रकृति और इंद्र भगवान से प्रार्थना कर दुआ मांगी।मौके पर सुनीता लक्ष्मण राम, फूलमती , भगवान सिंह हीरामती, , आदि सैकड़ों बाराती घराती उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App