सोनभद्र

फ्लाई ओवर ब्रिज से नीचे गिर कर एक युवक की दर्दनाक मौत

सोनभद्र/ (अरविंद गुप्ता)

राबर्ट्सगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौली चौक पर फ्लाई ओबर ब्रिज से गिर कर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर तत्काल रावर्ट्सगंज सदर कोतवाल मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु जिला हॉस्पिटल भेज दिया बताते चलें कि कुछ माह पूर्व इसी स्थल पर पूर्व में भी कई बार घटना घटित हो चुकी है इसके बावजूद जिला प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दिनेश उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र राम आसरे ग्राम पलिया मोकरम, राबर्ट्सगंज बाइक से कहीं जा रहा था। इस बीच

राबर्ट्सगंज के फ्लाई ओबर ब्रिज के साइड लेन से टकराने से बाइक अनियंत्रित होकर बाइक सवार नीचे गिर गया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। जिसकी सूचना पर आसपास के लोगों ने घटनास्थल की तरफ पहुंचे जहां पुलिस की मदद से जिला अस्पताल ले आये। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना देकर शव को पोस्ट मार्टम हॉउस भेज दिया। बता दें कि इसके पूर्व भी इसी स्थल पर कई बार घटनाये ऐसी घटित हो चुकी है, फिर भी उक्त स्थल पर जिला प्रशासन जाली नहीं लगवा रहा है। और ना ही ओवर ब्रिज के ऊपर लाइट लगवाई जा रही है रात के समय लंबा ओभर ब्रिज होने से लोगो को चलने में भय का माहौल बना रहता है

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान