सोनभद्र

इमरती कॉलोनी में एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

सोनभद्र/ (अरविंद गुप्ता)

रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के इमरती कॉलोनी में आज सुबह एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना की सुचना के बाद मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था

परिजनों ने बताया कि शाहगंज थाना क्षेत्र के महुआँव कला निवासी संजय धर दुबे (45वर्ष) पुत्र बागेश्वरी धर दुबे इमरती कॉलोनी में पत्नी और बच्चों के साथ किराए पर रह रहे थे और बीमा कम्पनी में बतौर एजेंट काम करते थे। बीती रात खाना खाकर वह सोने चले गए थे और आज सुबह जब पत्नी की नींद खुली तो साड़ी के फंदे के सहारे छत के पंखे के सहारे मृतक का शव लटकता देख शोर मचाने लगी। इस पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। तुरन्त ही घटना की सुचना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को दी गयी । सुचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस भेजवा दिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फांसी किन कारणों से लगाई, यह पता नहीं चल सका है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार