सोनभद्र

45 लाख की अंग्रेजी शराब व ट्रक सहित हाथीनाला पुलिस व आबकारी विभाग ने किया बरामद

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी ओबरा चारु द्विवेदी के निर्देशन में एसओजी सर्विलांस आबकारी विभाग व थाना हाथीनाला पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा अथक परिश्रम व पूर्ण मनोयोग से आसूचना संजाल तैयार किया गया, दिनांक 26.07.2023 को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि शराब तस्कर एक DCM ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब की एक बड़ी खेप लेकर रेनूकुट की तरफ से आ रहा है । इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम द्वारा हाथीनाला तिराहे से समय रात्रि 22.40 बजे 01 अदद DCM ट्रक संख्या HP-93-A-4614 में लोड 551 पेटी में 4959 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब “GLASS BOTTALE IMPERIAL BLUE RESERV GRAIN WHISKY” (अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये) की बरामदगी मय फर्जी दस्तावेज के की गयी तथा DCM ट्रक का चालक अभियुक्त अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया । । उक्त के सम्बन्ध में थाना हाथीनाला पर मु0अ0सं0-27/2023 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम व धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

वांछित आरोपी
01. DCM ट्रक का चालक नाम-अज्ञात, पता-अज्ञात ।
02. प्रवीण कुमार पुत्र कर्नाल सिंह तहसील वही हरिपुर सन्दौली 206 सोनल हिमांचल प्रदेश (DCM ट्रक का मालिक) ।

बरामदगी का विवरण
1. 551 पेटियों मे कुल 4959 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत 45 लाख रूपये) बरामद ।
2. एक अदद DCM ट्रक संख्या- HP-93-A-4614 ।

बरामदगी मे सम्मिलित पुलिस टीम का विवरण
1 निरीक्षक राजेश सिंह एसओजी प्रभारी
2 आबकारी निरीक्षक रबिनन्दन मय टीम
3 आबकारी निरीक्षक शिवाकांत शुक्ला मय टीम
4 चन्द्रभान सिंह हाथीनाला थानाध्यक्ष
5 हे0का0 अतुल सिंह, हे0का0 शशि प्रताप सिंह, हे0का0 अमर सिंह, हे0का0 जगदीश मौर्या, हे0का0 सतीश पटेल, का0 रितेश पटेल, का0 अजीत यादव एसओजी टीम
6 हे0का0 सौरभ राय, हे0का0 प्रकाश सिंह, का0 अमित कुमार सिंह सर्विलांस सेल
7 हे0का0 तेरसू यादव, हे0का0 ओम प्रकाश, हे0का0 विनोद यादव, थाना हाथीनाला

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार