सोनभद्र

आई.एस.डब्लू. काउन्सिल ने हिण्डाल्को को सी.एस.आर. इम्पैक्ट अवार्ड से किया सम्मानित

रेणुकूट (सोनभद्र)।
जी.के.मदान
हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग, संस्थान के मुखिया एन. नागेश एवं मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह के नेतृत्व व मार्ग दर्शन में सामाजिक उत्थान के कई कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन कर रही है। हिण्डाल्को, रेणुकूट एवं आस-पास के ग्रामीणांचल के निवासियों का जीवन स्तर सुधारने, उनकी आय में वृद्धि करने, उन्हें शिक्षित करने तथा वंचित एवं समाज के सबसे निर्धन व्यक्ति तक उचित चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से कई कल्याणकारी कार्यक्रम चला रही है।
इसी क्रम में कम्पनी चेक डैम का निर्माण कर किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करा रही है तो जल संरक्षण एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के लिए भी वृहत स्तर पर कार्यक्रम चला रही है।
संस्थान के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किए जा रहे इन्ही कार्यों के लिए देश की जानी-मानी संस्था ‘‘आई.एस.डब्लू. काउन्सिल’’ द्वारा सी.एस.आर. इम्पैक्ट अवार्ड में हिण्डाल्को को वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट (जल संचय) के लिए गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विगत दिनों नई दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्य अतिथि देश की प्रथम महिला आई.पी.एस. अधिकारी एवं पान्डीचेरी की पूर्व राज्यपाल डा. किरण बेदी ने हिण्डाल्को सी.एस.आर. विभाग के प्रमुख श्री अविजित एवं प्रशांत कुशवाहा को उक्त पुरस्कार की ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
ज्ञातव्य हो कि उक्त पुरस्कार के लिए एन.टी.पी.सी., वेदान्ता, डाबर, सनफ्लेम, एच.पी.सी.एल. जैसी देश की 60 जानी-मानी कम्पनियों ने आवेदन दिया था।
उक्त सम्मान के लिए हिण्डाल्को के मुखिया एन. नागेश तथा जसबीर सिंह सहित सभी प्लांट हेड एवं विभागाध्यक्षों व वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रामीण विकास विभाग की टीम को बधाई दी एवं आगे भी ऐसे ही सामाजिक सरोकारों के कार्यों को और भी तत्परता से क्रियान्वित करने के लिए प्रेरित किया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1
Download App