सोनभद्र

एनटीपीसी रिहंद में वृक्षारोपण महाअभियान के तहत किया वृहद वृक्षारोपण

बीजपुर (विनोद गुप्त) एनटीपीसी रिहंद द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ वृक्षा रोपण महाअभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वृक्षारोपण महाअभियान में भाग लेने के लिए एनटीपीसी रिहंद ने वनों की कटाई और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य महाप्रबन्धक रिहंद संजीव कुमार सहित अन्य महाप्रबंधकगणों अध्यक्षा वर्तिका महिला मण्डल समिति एवं अन्य वरिष्ठ सदस्याओं के साथ मिलकर वृक्ष लगाने की शुरुआत की गयी। जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबन्धक संजीव कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में हर व्यक्ति का अपना योगदान होता है। उन्होने कहा कि यह वृक्षारोपण महाअभियान हमारे पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ संगठित प्रयासों का प्रतीक है। वृक्षारोपण अभियान न केवल एक हरे-भरे और स्वस्थ वातावरण के लिए लाभदायक होगा बल्कि मानव जीवन के लिए बरदान सावित होगा।
कार्यक्रम के दौरान सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को सौकड़ों फलदार पौधे का वितरण किया गया उन्हों ने कहा कि यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देगा बल्कि आने वाले पीढ़ियों को एक स्वच्छ वातावरण का निर्माण करेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाप्रबंधकगण, अपर महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण , अध्यक्षा वर्तिका महिला मण्डल एवं अन्य वरिष्ठ सदस्याएँ, विभिन्न यूनियन एशोसिशन के प्रतिनिधिगण, छात्र एवं छात्राएँ आदि उपास्थि रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार